Prince Yadav Bowled Jos Buttler: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने आते ही अपनी छाप छोड़ दी। अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने घातक यॉर्कर डालकर जोस बटलर को शानदार तरीके से बोल्ड कर दिया। इस जबरदस्त गेंद को देखकर खुद बटलर भी पूरी तरह चकमा खा गए और भारत को बड़ी सफलता मिली।

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (7 जुलाई) को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की ओर से फिल सॉल्ट और जोस बटलर पहले विकेट के लिए सिर्फ 30 गेंदों में 43 रन जोड़ चुके थे। कप्तान जोस बटलर शानदार लय में नजर आ रहे थे और महज 20 गेंदों में 36 रन बनाकर तेजी से रन बटोर रहे थे। ऐसे में भारत को एक विकेट की सख्त जरूरत थी। श्रेयस अय्यर ने पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किए गए युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव पर भरोसा जताया।

Advertisement

प्रिंस यादव ने कप्तान के भरोसे को पहली ही गेंद पर सही साबित कर दिया। उन्होंने 138 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शानदार यॉर्कर फेंकी, जो लेग स्टंप की ओर तेजी से अंदर आई। बटलर आखिरी समय तक गेंद को समझ ही नहीं पाए। उन्होंने बल्ला नीचे लाने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से चूककर उनके पैर से टकराई और सीधे लेग स्टंप से जा टकराई। इस बेहतरीन डिलीवरी ने बटलर को पूरी तरह चकमा दे दिया।

VIDEO:

इस विकेट के साथ ही जोस बटलर की 21 गेंदों में 36 रन की पारी का अंत हुआ और इंग्लैंड का पहला विकेट 43 रन के स्कोर पर गिरा। 

अगर मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि भारत ने एक बदलाव करते हुए रवि बिश्नोई की जगह युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका दिया। सीरीज में इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है, ऐसे में भारत के लिए यह मुकाबला बेहद है।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार