Prince Yadav Unwanted Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th T20) साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लैंड ने 257 रन डिफेंड करके टीम इंडिया को 56 रनों से मात दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत को मिली हार के साथ अब टीम के तेज गेंदबाज़ प्रिंस यादव (Prince Yadav) के नाम एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 24 वर्षीय प्रिंस यादव अब भारतीय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिसे अपने शुरुआती चार T20I में से एक में भी जीत नसीब नहीं हुई। उनसे पहले सिर्फ अंबाती रायडू के साथ ऐसा हुआ था जो कि साल 2014-16 के  बीच अपने शुरुआती चार टी20 इंटरनेशनल हारे थे।

याद दिला दें कि प्रिंस ने आयरलैंड टूर पर खेले गए दूसरे T20I में अपना डेब्यू किया था जहां टीम इंडिया को 1 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद प्रिंस इंग्लैंड के टूर पर भारत के लिए तीन टी20 मुकाबले खेले जिसमें से भी टीम इंडिया एक भी नहीं जीत पाई।

बात करें इन मुकाबलों में प्रिंस के प्रदर्शन की तो उन्होंने 4 टी20 मैचों में 5 विकेट चटकाए। इस दौरान साउथैम्पटन टी20 ही उनके छोटे करियर का सबसे खराब मुकाबला रहा जिसमें इंग्लिश बल्लेबाज़ों ने प्रिंस के 4 ओवर में पूरे 60 रन ठोके। इस मुकाबले में वो एक सफलता तक हासिल नहीं कर सके।

ऐसा रहा मैच का हाल: साउथैम्पटन टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद उन्होंने जोस बटलर (64 गेंदों पर नाबाद 131 रन) और हैरी ब्रूक (45 गेंदों पर नाबाद 95  रन) की तूफानी पारी के दम पर स्कोर बोर्ड पर 257 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए ईशान किशन (35 गेंदों पर 56 रन) और तिलक वर्मा (25 गेंदों पर 53 रन) ने अर्धशतक लगाया, लेकिन इसके बावजूद पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन ही बना सकी। तो ऐसे इंग्लैंड ने पांचवां टी20 मुकाबला 56 रनों से जीता और सीरीज भी 4-0 से जीतकर अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार