लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाया। उन्होंने शानदार गेंद पर विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर दिया। विराट इस मैच में खाता भी नहीं खोल सके और लंबे समय बाद IPL में शून्य पर आउट हो गए। 

Advertisement

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में गुरुवार (7 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में 24 साल के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर दिया। उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में गिने जाने वाले विराट कोहली को शानदार गेंद पर बोल्ड कर बड़ा विकेट हासिल किया।

Advertisement

डीएलएस नियम के तहत 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में जैकब बेथेल (4) के आउट होने के बाद पारी का दूसरा ओवर डालने आए प्रिंस यादव ने पहली गेंद पर आउटस्विंगर फेंककर विराट कोहली को सेटअप किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने 140.4kph की रफ्तार से इनस्विंग गेंद डाली, जिसने विराट के बल्ले और पैड के बीच से रास्ता बनाते हुए सीधे ऑफ स्टंप उखाड़ दिया।

VIDEO:

140.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई इस गेंद को विराट सही तरह से जज नहीं कर पाए और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। विकेट लेते ही प्रिंस यादव खुशी से हवा में उछल पड़े, जबकि स्टेडियम में मौजूद फैंस भी इस विकेट को देखकर हैरान रह गए। 

यह पहली बार था जब विराट कोहली IPL में लंबे समय बाद शून्य पर आउट हुए। इससे पहले वह अप्रैल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर गोल्डन डक हुए थे। IPL करियर में यह विराट का 11वां शून्य रहा।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। मिचेल मार्श ने 56 गेंदों में 111 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। वहीं निकोलस पूरन ने 38 रन और ऋषभ पंत ने नाबाद 32 रन बनाए। अब डीएलएस नियम के तहत आरसीबी को जीत के लिए 19 ओवर में 213 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार