सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिट ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी। 

Advertisement

हैदराबाद ने भुवनेश्वर की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पृथ्वी राज यरा (Prithvi Raj Yarra) को बाकी बचे सीजन के लिए टीम में शामिल किया है। आंध्र प्रदेश के 21 वर्षीय गेंदबाज पृथ्वीराज पिछले सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कोलकाता के लिए पिछले सीजन में 2 मैच खेलते हुए 1 विकेट हासिल किए थे। उनका एकमात्र आईपीएल विकेट सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ही हैं। 

Advertisement

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले के दौरान भुवनेश्वर के कुल्हे में चोट आ गई थी। अपने कोटे के आखिरी ओवर की पहली गेंद डालने के दौरान वह चोटिल हो गए थे,जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। उनके ओवर के बाकी बची गेंद खलील अहमद ने डाली थी।

इससे पहले हैदराबाद ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी टखने की चोट के कारण पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टीम में शामिल किया गया है।

सनराइजर्स हैदराबाद अपना अगला मुकाबला गुरुवार (8 अक्टूबर) को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार