आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। इस मैच में दिल्ली की टीम ने एक बदलाव करते हुए पृथ्वी शॉ को बाहर कर दिया और युवा कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया लेकिन टॉस से पहले एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिससे ये भी ज़ाहिर हो गया कि शायद शॉ को मैच से ठीक पहले प्लेइंग इलेवन से बाहर किया गया। 

Advertisement

दिल्ली और मुंबई के बीच मैच में टॉस से ठीक पहले पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स को मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ बहस करते हुए देखा गया। ये तो साफ नहीं था कि पृथ्वी अपने कोच से किस बारे में बहस कर रहे थे, लेकिन ये जरूर नजर आ रहा था कि शॉ खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर देखकर नाखुश थे और रिकी पोंटिंग भारतीय युवा खिलाड़ी को समझा रहे थे कि उन्हें क्यों बाहर किया गया।

Advertisement

हालांकि, जब तक कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के समय तक इस बात की पुष्टि नहीं की कि कुमार कुशाग्र ने शॉ की जगह प्लेइंग इलेवन में ले ली है तब तक पृथ्वी शॉ का पोंटिंग से बहस करना समझ में नहीं आया था। ऐसा लगता है कि पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स को अच्छी शुरुआत देने में शॉ की असमर्थता के कारण टीम प्रबंधन ने शॉ को बाहर कर दिया। अब तक सात मैचों में, सलामी बल्लेबाज ने 162.28 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 185 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ एक अर्धशतक शामिल है।

दूसरी ओर, कुशाग्र, जिन्हें पिछले दिसंबर में नीलामी के दौरान 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था, उन्होंने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आने के बाद सिर्फ एक आईपीएल मैच खेला और उसमें भी वो गोल्डन डक पर आउट हो गए। इस बीच, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मैच में टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस ने अपनी अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए गेराल्ड कोएत्ज़ी की जगह ल्यूक वुड को शामिल किया। दिल्ली की टीम ने भी दो बदलाव करते हुए शॉ और एनरिक नॉर्टजे की जगह कुशाग्र और लिज़ाद विलियम्स को शामिल किया। दिल्ली कैपिटल्स जहां अंक तालिका में छठे स्थान पर है, वहीं मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार