19 जनवरी,नई दिल्ली। पृथ्वी शॉ के धमाकेदार शतक के दम पर इंडिया ए ने रविवार को लिंकन में खेले गए दूसरे वनडे वॉर्मअप मैच में न्यूजीलैंड को 12 रनों से हरा दिया। इंडिया के 372 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड इलेवन की टीम निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 360 रन ही बना सकी।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम 49.2 ओवर में 372 रन बनाए। फिट होकर लौटे ओपनर पृथ्वी शॉ टॉप स्कोरर रहे। पृथ्वी ने 100 गेंदों में 22 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 150 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा विजय शंकर ने 41 गेंदों में 58 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में जैक बोयले (130 रन) और फिन एलेन (87 रन) के दम पर न्यूजीलैंड इलेवन की टीम ने कड़ा पलटवार किया। लेकिन यह रन नाकाफी रहे और निर्धारित 50 ओवरों में 360 रन ही बना सके। 

भारत के लिए कृणाल पांड्या और इशान पोरेल ने 2-2 विकेट और मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।   
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार