दिल्ली कैपिटल्स के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मंगलवार (27 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल 2021 के मुकाबले में 18 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 21 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान आठवां रन बनाते ही पृथ्वी ने आईपीएल में अपने 1000 रन पूरे कर लिए।

Advertisement

2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए ही आईपीएल करियर की शुरूआत करने वाले पृथ्वी ने 44 मैचों में 1000 रन का आंकड़ा हासिल किया,जिसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। 

Advertisement

पृथ्वी आईपीएल मे सबसे कम उम्र में 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 21 साल 169 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने संजू सैमसन का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 21 साल 183 दिन की उम्र में 1000 आईपीएल रन पूरे किए थे।  

हालांकि अच्छी शुरूआत के बाद पृथ्वी अपने पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। इस सीजन अब तक खेले गए 6 मैचों में पृथ्वी के बल्ले से 187 रन निकले हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। 

आईपीएल में सबसे उम्र में 1000 रन (Youngest to 1000 IPL runs)

ऋषभ पंत – 20 साल 218 दिन

Advertisement

पृथ्वी शॉ - 21 साल, 169 दिन *

संजू सैमसन - 21 साल, 183 दिन

शुभमन गिल - 21 साल 222 दिन

Advertisement

विराट कोहली - 22 साल 175 दिन

रोहित शर्मा - 22 साल 340 दिन
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार