Prithvi Shaw: छत्तीसगढ़ के खिलाफ शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2023-24 के मुकाबले में मुंबई के ओपनिंग बल्लेबाज पृथ्वी शॉ तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया।  पृथ्वी ने 185 गेंदों में 18 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 159 रन की पारी खेली। अपनी पारी में 90 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज की मदद से ही बनाए। 

 
Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान पृथ्वी ने पहले दिन के पहले ही सत्र में अपना शतक पूरा कर लिया। रणजी ट्रॉफी के 90 साल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब एक बल्लेबाज ने पहले सत्र में शतक जड़ा है। 1950 में साउदर्न पंजाब के खिलाफ हुए मैच में दिल्ली के लिए खेलते हुए जेएन सेठ ने और 1965 में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ सर्विसेज के लिए थेलते हुए भरत अवस्थी ने यह कारनामा किया था। यह दोनों ही मुकाबले दिल्ली में खेले गए थे। 

Advertisement

इसके अलावा पृथ्वी शॉ पहले भारतीय क्रिकेटर बने हैं, जिन्होंने दो बार फर्स्ट क्लास मैच के पहले सत्र में शतक जड़ने का कारनामा किया है। जनवरी 2023 में असम के खिलाफ और फरवरी 2024 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा किया था। 

चोट के चलते करीब 6 महीने क्रिकेट से दूर रहने के बाद पृथ्वी ने रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी की है। बंगाल के खिलाफ हुए मुंबई के पिछले रणजी मैच में भी पृथ्वी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। उस मुकाबले में उन्होंने 42 गेंदों में 35 रन की पारी खेली थी। 

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि पृथ्वी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जुलाई 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार