आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में चल रहे दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर पृथ्वी शॉ ने अपना एक और सपना पूरा कर लिया है। उन्होंने मुंबई के बांद्रा में अपना नया घर खरीद लिया है। इस Sea Facing  अपार्टमेंट की कीमत लगभग 20 करोड़ रु है। दिल्ली कैपिटल्स के इस धाकड़ बल्लेबाज ने 9 अप्रैल, 2024 के दिन अपने "नए सपनों के घर" की तस्वीरें भी साझा कीं।

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने नए खरीदे गए अपार्टमेंट की तस्वीरें साझा कीं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा में स्थित है और यहां से समुद्र का दृश्य दिखाई देता है। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी शॉ के इस आलीशान नए घर की कीमत चौंका देने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका ये घर 20 करोड़ रु का है।

Advertisement

अपना एक और सपना पूरा होने पर 24 वर्षीय शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ इस खबर का ऐलान किया जिसमें लिखा है, “चाबी को अपनी जगह पर घुमाने पर एक विशेष अंगूठी होती है! इस पल के बारे में सपने देखने से लेकर इसे जीने तक, यात्रा अवास्तविक रही है। स्वर्ग का अपना टुकड़ा पाकर मैं बहुत आभारी हूं। अच्छे दिन आने दो! इस अद्भुत डिजाइन और इंटीरियर के पीछे मुख्य लोगों को विशेष धन्यवाद।"

Also Read: Live Score

वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो पृथ्वी शॉ आईपीएल 2024 सीज़न में दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए खेल रहे हैं। इस धाकड़ सलामी बल्लेबाज को शुरुआती कुछ मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया और 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर ये बता दिया कि शुरुआती मैैचों में उन्हें बाहर बिठाने का फैसला गलत था।शॉ ने इस सीज़न में अब तक तीन पारियों में 39.67 की औसत से 119 रन बनाए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार