कप्तान पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की तूफानी पारी के दम पर मुंबई ने मंगलावर को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र को 9 विकेट से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में मुंबई का मुकाबला 11 मार्च को कर्नाटक की टीम से होगा। जीत के हीरो हरे पृथ्वी ने 123 गेंदों में 21 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 185 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

Advertisement

पृथ्वी ने बतौर भारतीय लिस्ट ए क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने ना कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारती कप्तान धोनी और मौजूदा कप्तान कोहली के नाम थे। 

Advertisement

इससे पहले धोनी ने 2005 में श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में हुए मुकाबले में 145 गेंदों में नाबाद 183 रन और कोहली ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में हुए मैच में 148 गेंदों में 183 रनों की पारी खेली थी।

पृथ्वी ने इस विजय हजारे ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 मैच में 196.3 की औसत और 134.78 की स्ट्राइक रेट से 589 रन बनाए हैं। जिसमें एक दोहरा शतक और और दो शतक शामिल हैं। पृथ्वी ने दिल्ली के खिलाफ 105*, पुडुचेरी के खिलाफ 227* और सौराष्ट्र के खिलाफ 185 रन बनाए और तीनों ही पारियों में वह नाबाद पवेलियन लौटे। 

खराब फॉर्म के चलते सिलेक्टर्स ने पृथ्वी को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया था। हालांकि अपनी शानदार फॉर्म से उन्होंने भारतीय वनडे टीम में वापसी की दावेदारी पेश की है। इंग्लैंड के खिलाफ 23 मार्च से शुरू होने वाली तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा होना अभी बाकी है।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार