Prithvi Shaw Car Attacked: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। मुंबई में कुछ फैंस ने उनकी कार पर हमला कर दिया जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ ओशिवारा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, ये सारा बवाल एक सेल्फी को लेकर हुआ है। मुंबई में दो लोगों ने पृथ्वी के साथ सेल्फी (Selfie) लेनी चाही, पृथ्वी ने पहली बार इन फैंस को सेल्फी दे दी लेकिन जब उन्होंने दोबारा सेल्फी लेने के लिए कहा तो पृथ्वी ने मना कर दिया।

Advertisement

इसी बात से खफा होकर दो युवकों ने बवाल काटते हुए पृथ्वी शॉ के दोस्त (आशीष यादव) की कार पर हमला कर दिया। वो तो अच्छा था कि उस समय पृथ्वी कार में मौजूद नहीं थे वरना मामला और भी गंभीर हो सकता था। फिलहाल इस मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके अपनी जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों सना गिल और शोभित ठाकुर के ख़िलाफ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इन दोनों के खिलाफ IPC की धारा 384,143, 148,149, 427,504, और 506, के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

इस पूरी घटना की शुरुआत सहारा स्टार होटल मुंबई से होती है जब आरोपी सना गिल और शोभित ठाकुर पृथ्वी के पास सेल्फी लेने के लिए पहुंचते हैं। पृथ्वी पहली बार सेल्फी लेने देते हैं लेकिन इसके बाद ये दोनों दोबारा सेल्फी लेने के लिए कहते हैं तो पृथ्वी मना कर देते हैं लेकिन पृथ्वी का मना करना इन दोनों को पसंद नहीं आता है इस बात से ये दोनों आरोपी खफा हो जाते हैं और कुछ देर बाद होटल से निकली पृथ्वी की कार का पीछा करते हैं।

आशीष यादव आगे अपनी शिकायत में बताते हैं, पृथ्वी शॉ की कार का पीछा करते हुए ये दोनों जोगेश्वरी लिंक रोड लोटस के पेट्रोल पंप के पास जाकर सामने से गाड़ी को रोक देते हैं। इसके बाद वो बैट से गाड़ी के शीशों पर हमला कर देते हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पृथ्वी शॉ गाड़ी में मौजूद नहीं होते हैं। उस समय कार में पृथ्वी के दोस्त आशीष यादव के साथ दो लोग मौजूद थे लेकिन पृथ्वी किसी और गाड़ी में बैठकर निकले थे और यही बात आरोपियों को नहीं पता थी। फिलहाल पृथ्वी सही सलामत हैं और फैंस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार