Prithvi Shaw fight:  पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से जुड़े कुछ वीडियो सामने आए हैं। सड़क पर कुछ अनजान लोग पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक लड़की पृथ्वी शॉ को मारने की कोशिश करती है वहीं पृथ्वी खुदको बचाने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। पृथ्वी शॉ लड़की से बचने का भरसक प्रयास करते हैं लेकिन, वो लड़की पृथ्वी शॉ पर हमला कर देती है। इस दौरान साथ ही में खड़ा शख्स इस घटना को वीडियो में कैप्चर करता हुआ नजर आता है।

Advertisement

वीडियो बनता देख पृथ्वी शॉ कैमरे को झटक देते हैं। इसके अलावा सामने आए अन्य वीडियो में पुलिस को भी घटना स्थल पर खड़े देखा जा सकता है। पृथ्वी शॉ सड़क पर फोन मिलाते हुए नजर आते हैं। वहीं वीडियो बनाने वाले शख्स को कहते सुना जाता है, 'सर मैंने इसके साथ वीडियो बनाई और इसने मुझे धक्का दिया मेरा फोन छीना। ये हम लोगों को मारकर भाग गया था।'

Advertisement

शख्स ने आगे कहा, 'अगर आज क्रिकेटर की इज्जत हो गई तो हम देखेंगे। हम रोड पर अपनी जान दे देंगे। मैं अपना गला काट दूंगा रोड पर।'मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मामले में लड़की सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने आरोप लगाया है कि मारपीट सपना ने नहीं पृथ्वी ने की थी।

वकील अली काशिफ खान ने आरोप लगाया कि सपना के साथ मारपीट की गई थी। इससे पहले ये भी खबर आ रही थी कि ये सारा बवाल एक सेल्फी को लेकर हुआ था। मुंबई में दो लोगों ने पृथ्वी के साथ सेल्फी लेनी चाही, पृथ्वी ने पहली बार इन फैंस को सेल्फी दे दी लेकिन जब उन्होंने दोबारा सेल्फी लेने के लिए कहा तो पृथ्वी के साथ मारपीट हुई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार