पृथ्वी शॉ के लिए बीते कुछ साल काफी बुरे रहे हैं और इस सीजन आईपीएल के जरिए उनकी वापसी भी कुछ खास नहीं रही है। आईपीएल 2024 के 47वें मैच में भी वो बुरी तरह फ्लॉप रहे और सिर्फ 7 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। मज़े की बात ये रही कि केकेआर और दिल्ली के बीच हुए इस मैच को देखने के लिए पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड भी आई थी लेकिन वो इस मैच में कुछ खास ना कर सके।

Advertisement

पृथ्वी शॉ का समय इतना खराब चल रहा है कि उनका दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना भी मुश्किल हो गया है। उन्हें एमआई के खिलाफ पिछले मैच में बाहर कर दिया गया था, लेकिन ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ उन्हें मौका मिला, जहां उन्होंने बाउंड्री के साथ शुरुआत की, लेकिन बदकिस्मती से लेग साइड पर जाती हुई गेंद पर वो आउट हो गए।

Advertisement

शॉ ने पहले ही ओवर में तीन चौके लगाए, लेकिन दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने उनकी पारी का अंत कर दिया। जैसे ही पृथ्वी आउट हुए कैमरामैन का फोकस स्टैंड में बैठी उनकी कथित गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया पर गया जो काफी निराशा दिखी। इस घटना का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है और आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने (Kolkata Knight Riders) गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और फिल सॉल्ट (Phil Salt) के तूफानी अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया। कोलकाता ने चक्रवर्ती की जगह अंगकृष रघुवंशी को खिलाया। ईडन गार्डन, में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जो गलत साबित हुआ। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार