पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने चंडीगढ़ के खिलाफ चंडीगढ़ के सैक्टर 16 स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में सोमवार (27 अक्टूबर) को तूफानी दोहरा शतक जड़कर धमाल मचा दिया। महाराष्ट्र के लिए दूसरी पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शॉ ने 156 गेंदों में नाबाद 222 रन की पारी खेली, जिसमें 29 चौके और 5 छक्के जड़े।

Advertisement

इस दौरान शॉ ने 141 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और वह रणजी ट्रॉफी इतिहास में तीसरा सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। इस टूर्नामेंट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड तन्मय अग्रवाल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में हैदराबाद के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हुए मैच में 119 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। वहीं दूसरे नंबर पर भारत और मुंबई के पूर्व बल्लेबाज रवि शास्त्री हैं, जिन्होंने 1985 में बड़ौदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में 123 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। 

Advertisement

रणजी ट्रॉफी इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक

तन्मय अग्रवाल- 119 गेंद बनाम अरुणाचल प्रदेश (2024)

रवि शास्त्री- 123 गेंद बनाम बड़ौदा (1985)

पृथ्वी शॉ- 141 गेंद बनाम चंड़ीगढ़

Advertisement

राहुल सिंह- 143 गेंद बना नागालैंड (2024)

बता दें कि इस मुकाबले की पहली पारी में पृथ्वी सिर्फ 8 रन ही बना पाए थे। 

इसके अलावा वह शॉ दूसरे भारतीय बन गए हैं, जिन्होंने 200 से कम गेंदों में दो या उससे ज्यादा फर्स्ट क्लास दोहरे शतक लगाए हैं। उनके अलावा यह कारनामा सिर्फ पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने किया है, वो भी तीन बार। शॉ ने इससे पहले रणजी ट्रॉफी 2019-20 में बड़ौदा के खिलाफ मुकाबले में 174 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि शॉ ने 58 फर्स्ट-क्लास मैचों में 46.02 की औसत से 4556 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं और उनका बेस्ट स्कोर 379 रन है। लिस्ट-ए गेम्स में, उन्होंने 55.72 की औसत और 125.74 के स्ट्राइक-रेट से 3399 रन बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में  उनके 2902 रन 151.54 के स्ट्राइक-रेट और 25.01 की औसत से आए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार