सलामी बल्लेबाजी पृथ्वी शॉ (165) के शानदार शतक से मुंबई ने पालम ए स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल-2 मुकाबले में कर्नाटक को 72 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

Advertisement

मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पृथ्वी के 122 गेंदों पर 17 चौकों और सात छक्कों की मदद से 165 रनों की पारी की बदौलत 49.2 ओवर में 322 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक की टीम 42.4 ओवर में 250 रन ही बना सकी। कर्नाटक की ओर से देवदत्त पडीकल ने 64 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 64 रन बनाए। Mumbai vs Karnataka Scorecard

मुंबई की पारी में पृथ्वी के अलावा शम्स मुलानी ने 45, शिवम दुबे ने 27, अमनहकीम खान ने 25 और आदित्य तारे ने 16 रन बनाए। कर्नाटक की तरफ से विजयकुमार विशक ने चार विकेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन, रॉनित मोरे ने एक, श्रेयस गोपाल ने एक और कृष्णप्पा गौतम ने एक विकेट लिया।

कर्नाटक की पारी में पडीकल के अलावा शरत बीआर ने 39 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन, श्रेयस ने 33, करुण नायर ने 29 और गौतम ने 28 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से तुषार देशपांडे, तनुश कोटियान, प्रशांत सोलंकी और मुलानी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि धवल कुलकर्णी और यशस्वी जायसवाल को एक-एक विकेट मिला।

Advertisement

फाइनल में मुंबई का सामना उत्तर प्रदेश से होगा जिसने एक अन्य सेमीफाइनल में गुजरात को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार