सनराइजर्स हैदराबाद के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग ने शुक्रवार को आईपीएल में खेले गए मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन इस मैच में उन्होंने एक गलतफहमी में केन विलियमसन को रन आउट कर दिया था। प्रियम ने इस पर कहा कि उन्हें काफी बुरा लगा।

Advertisement

इस रनआउट को देखकर कोई भी कह सकता है कि यह प्रियम की गलती थी।

Advertisement

प्रियम ने आईपीएलटी20 डॉट कॉम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में अभिषेक शर्मा से बात करते हुए कहा, "जब वह रन आउट हुए तब मुझे काफी बुरा लगा। उनका रन आउट होना गलती था, लेकिन इसके बाद सब कुछ अच्छा रहा।"

उन्होंने कहा, "मैं जब डग आउट में गया तो उन्होंने कहा कि चिंता मत करो दोस्त, तुमने अच्छी बल्लेबाजी की।"

प्रियम ने 26 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली और आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक जमाया। उन्होंने अभिषेक के साथ मिलकर 77 रनों की साझेदारी कर टीम को पांच विकेट के नुकसान पर 164 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।

टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने इस लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही। चेन्नई 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 157 रन ही बना सकी।

Advertisement

अभिषेक के साथ अपनी साझेदारी पर प्रियम ने कहा, "अभिषेक जब बल्लेबाजी करने आए तो मुझ पर दबाव नहीं था क्योंकि हम एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं और एक दूसरे की ताकत को भी।"

उन्होंने कहा, "हम दोनों एक दूसरे से घुल मिल गए और एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी का लुत्फ लिया। अपना पहला आईपीएल अर्धशतक लगा मैं काफी खुश हूं।"

हैदराबाद को अपना अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार