Priyansh Arya Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के 24 साल के सलामी बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य (Priyansh Arya) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 58वें मुकाबले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 17 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इस छोटी पारी के बावजूद उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बनाया है और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कर दिया है।
15 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी: सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रियांश आर्य साल 2026 के IPL सीजन में अब तक 11 मैचों में 33.09 की औसत और 216.66 की स्ट्राइक रेट से 364 रन ठोक चुके हैं। खास बात ये है कि अब वो IPL के 19 साल के इतिहास के ऐसे सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक अनकैप्ड इंडियन प्लेयर होते हुए पहले दो सीजन में 350 प्लस रन बनाए।
प्रियांश आर्य से पहले ये कारनामा सिर्फ और सिर्फ अंबाती रायडू ने किया था। यानी प्रियांश ने उनके15 साल पुराने महारिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
IPL में बतौर भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी 350 प्लस रन बनाने वाले बल्लेबाज़
- अंबाती रायडू - साल 2010 में 356 रन और साल 2011 में 395 रन
- प्रियांश आर्य - साल 2025 में 475 रन और साल 2026 में 364 रन*
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां पंजाब किंग्स की टीम ने प्रभसिमरन सिंह (32 गेंदों पर 57) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 75 रन ठोके और रयान रिकेल्टन ने भी 23 गेंदों पर 48 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर MI ने 19.5 ओवर में 201 रन बनाकर PBKS को 6 विकेट से मात दी। हालांकि इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स (12 मैचों में 6 जीत और 13 अंक) पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस (12 मैचों में 4 जीत और 8 अंक) नवें पायदान पर है।