दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 में आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य जमकर रन बरसा रहे हैं। आयुष बदोनी को तो हम आईपीएल के जरिए जानते हैं लेकिन प्रियांश आर्य ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में एक अलग पहचान बना ली है। नॉर्थ दिल्ली के खिलाफ मैच में प्रियांश ने 55 गेंदों में 120 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक ओवर में छह छक्के भी लगाए। उनके इस कारनामे के चलते घरेलू क्रिकेट में कई रिकॉर्ड टूट गए।

Advertisement

ज़ाहिर सी बात है कि डीपीएल में धमाल मचाने के बाद हर कोई इस युवा खिलाड़ी को आईपीएल में देखना चाहेगा और जब खुद प्रियांश से उनकी पसंदीदा आईपीएल टीम और पसंदीदा प्लेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने विराट कोहली को अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया और किसी दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने की इच्छा जताई।

Advertisement

इंडिया टुडे ने आर्य के हवाले से कहा, "विराट कोहली मेरे पसंदीदा हैं, मैं आरसीबी के लिए खेलना चाहता हूं। मेरी पसंदीदा टीम आरसीबी है, मैं विराट कोहली का बहुत प्रशंसक हूं, मुझे उनकी आक्रामकता पसंद है। मुझे आक्रामक क्रिकेट खेलना भी पसंद है। वो मेरे आदर्श हैं।"

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का प्रतिनिधित्व करते हुए, प्रियांश डीपीएल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने नौ पारियों में 602 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने कुुछ दिन पहले सुपरस्टार्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच हुए मुक़ाबले में 12वें ओवर में बाएं हाथ के स्पिनर मनन भारद्वाज की धज्जियां उड़ा दीं। आर्य ने टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक बनाया और अपनी टीम को 20 ओवर में 308/5 का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

उन्होंने इस मैच में अपनी पारी के बारे में बात करते हुए कहा, “मेरे दिमाग में ये बात थी कि अगर कोई बाएं हाथ का स्पिनर गेंदबाज़ी करने आता है, तो मैं उस पर हमला करूंगा। चौथे छक्के के बाद, मुझे विश्वास होने लगा कि मैं छह छक्के लगा सकता हूं और मैंने ऐसा करने की कोशिश की। आयुष ने मेरा साथ दिया और मुझे आगे बढ़ने के लिए कहा। बदोनी काफी शांत हैं और ज्यादा बात नहीं करते, बस हमें खुद को अभिव्यक्त करने के लिए कहते हैं। टीम का माहौल शांत है, कोच नकारात्मक के बजाय सकारात्मक चीजों के बारे में बात करते हैं। मानसिकता ट्रॉफी जीतने की है।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार