लीड्स, 4 जुलाई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने आखिरी मुकाबले में आज यहां हेडिंग्ले मैदान पर अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें काफी पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं और अब इनके लिए यह मैच साख की लड़ाई बन गया है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने एक मैच जीता है। उसने पहले मैच में पाकिस्तान को एकतरफा मात दी थी लेकिन इसके बाद उसे जीत नसीब नहीं हुई। आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड के खिलाफ वह जीत की तरफ जाती दिख रही थी, लेकिन अपनी गलतियों के कारण वह जीत से दूर रही।

Advertisement

अफगानिस्तान ने भी कुछ मैचों में अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन जीत के लिए जरूरी संयम वो दिखा नहीं सकी। यह टीम जब वर्ल्ड कप में आई थी तब उम्मीद थी कि एक दो बड़े उलटफेर करेगी। यह उम्मीद धराशायी हो गई। 

आखिरी मैच में उसके पास जीत हासिल करने का अवसर है, लेकिन किसी भी लिहाज से वेस्टइंडीज का सामना करना उसके लिए आसान नहीं होगा। चिता वेस्टइंडीज को भी होगी। 

 

उसका कारण अफगानिस्तान का मजबूत स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी जैसे नाम हैं। स्पिन विंडीज के तूफानी बल्लेबाजों की कमजोरी रही है जिनके खिलाफ तेजी से रन बनाने के प्रयास में विकेट जल्दी गिरते हैं। 

ऐसे में क्रिस गेल, शाई होप, निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, कार्लोस ब्रैथवेट को अफगानिस्तान के खिलाफ संभल कर खेलना होगा। साथ ही उतना ही चौकन्ना अफगानिस्तान को भी रहना होगा क्योंकि अगर विंडीज की बल्लेबाजी चल निकली तो अफगानिस्तान के फील्डर सिर्फ सीमा रेखा के पार से गेंद उठाने के लिए होंगे।

Advertisement

विंडीज की गेंदबाजी में इस वर्ल्ड कप में एक नाम चर्चा का विषय रहा। वो हैं शेल्डन कॉटरेल। इस युवा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और ओशाने थॉमस ने उनका बखूबी साथ दिया है। केमर रोच और शेनन गैब्रिएल टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ कौन खेलेगा यह मैच के दिन ही पता चलेगा।

अगर अफगानिस्तान की बल्लेबाजी की बात की जाए तो नजीबुल्लाह जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी और हजरतुल्लाह जाजई पर काफी कुछ निर्भर रहेगा। कप्तान गुलबदीन नैब को भी बल्ले तथा गेंद दोनों से अपना योगदान देना होगा।

दोनों टीमों में माद्दा है कि वो एक दूसरे को हरा सकें लेकिन दबाव के पलों में जिस टीम ने संयम से काम लिया उसकी जीत की संभावनाएं ज्यादा हैं।

Advertisement

टीम : 

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), असगर अफगान, हशमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, इकराम अली (विकेटकीपर),नजीबउल्लाह जादरान।

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, डारेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, फाबियान एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), ओशेन थॉमस, शेनन गैब्रिएल, शेल्डन कॉटरेल ।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार