लंदन, 25 जून (CRICKETNMORE)| खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान इंग्लैंड वर्ल्ड कप मुकाबले आज यहां ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। छह मैचों में चार जीत दर्ज करते हुए इंग्लैंड तालिका में चौथे स्थान पर काबिज है। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही मेजबान टीम को अब अंतिम-4 में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए बाकी बचे तीन में से दो मैच जीतने होंगे। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए हालांकि, यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया के बाद न्यूजीलैंड और भारत का सामना करना होगा। पिछले 27 वर्षो में विश्व कप में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। 

Advertisement

कप्तान इयोन मॉर्गन की टीम पर उसी प्रकार की क्रिकेट खेलने का दबाव होगा जो वे पिछले दो साल से खेलते आए हैं। जेसन रॉय का चोटिल होकर बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। 

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक इस टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया है। वे छह में से पांच मैच जीतकर तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। उसके सलामी बल्लेबाजी दमदार फॉर्म में हैं और हर मैच में रन बना रहे हैं।

 

 तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के नेतृत्व में गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए अहम मौकों पर विकेट चटकाए हैं। ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की वापसी ने ऑस्ट्रेलिया को और मजबूत कर दिया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा फॉर्म निराशाजनक रहा है। ऑस्ट्रेलिया को पिछले 10 में से नौ वनडे मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। 

Advertisement

यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है और दोनों ही टीमें जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी जबकि लॉर्डस में दर्शक एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे होंगे। 

टीम (संभावित XI)

इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंसे, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, उस्मान ख्वाजा, ग्लैन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जाम्पा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार