कार्डिफ, 8 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज मेजबान इंग्लैंड अपने तीसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में उतरेगी। इंग्लैंड इस मैच में एक बार फिर जीत के रास्ते पर लौटना चाहेगी और यही ख्वाहिश बांग्लादेश की भी होगी। 

Advertisement

बांग्लादेश को दूसरे मैच में न्यूजीलैंड से हार मिली थी। वहीं इंग्लैंड को पाकिस्तान ने हराया था।

Advertisement

तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुश्फीकुर रहीम और शाकिब अल हसन बांग्लादेश की बल्लेबाजी की मजबूत कड़ी हैं। इंग्लैंड ने अगर इन्हें सस्ते में पवेलियन में बैठा दिया तो उसका काम आसान हो जाएगा। 

न्यूजीलैंड के गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेाबाजों को रोकने में कामयाब रहे थे, इस बात से इंग्लैंड को प्रेरणा मिल सकती है। 

इंग्लैंड की गेंदबाजी का मुख्य दारोमदार युवा जोफ्रा आर्चर पर होगा। उनसे उम्मीद की जाएगी कि वह शुरुआत में विकेट झटक कर बांग्लादेश को कमजोर कर दें। क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकट और मार्क वुड पर भी यही जिम्मेदारी होगी। 

 

मध्य क्रम में लेग स्पिनर आदिल राशिद और मोइन अली पर जिम्मेदारी होगी। 

Advertisement

मेजबान इंग्लैंड की ताकत उसकी मजबूत बल्लेबाजी है। इस टीम में बड़े से बड़े स्कोर को हासिल करने का माद्दा है और इस बात को यह टीम काफी बार साबित कर चुकी है।

जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी मौजूदा दौर की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ी है। मध्य क्रम में टीम के पास जोए रूट और कप्तान इयोन मोर्गन हैं जो संभलकर भी खेल सकते हैं और वक्त आने पर एक्सीलेटर पर पैर रख रनगति को आगे बढ़ा सकते हैं। 

इन चारों के बाद भी इंग्लैंड की बल्लेबाजी खत्म नहीं होती। बेन स्टोक्स, जोस बटलर और मोइन अली जैसे बल्लेबाज उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं। 

Advertisement

बांग्लादेश को अगर इंग्लैंड को कमजोर करना है तो उसे लगातार विकेट लेते रहने होंगे। शुरुआत में यह जिम्मेदारी मुस्ताफिजुर रहमान, कप्तान मशरफे मुर्तजा पर होगी दो मध्य क्रम में शाकिब और मेहदी हसन मिराज को यह काम करना होगा। 

टीमें (संभावित) : 

बांग्लादेश: तमीम इकबाल, सौम्या सरकार, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मोहम्मद मिथुन, महमदुल्लाह, मोसद्देक हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहेदी हसन, मशरफे मुर्तजा (कप्तान), मुस्तफिजुर रहमान

Advertisement

इंग्लैंड : जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार