चेस्टर ली स्ट्रीट, 3 जुलाई (CRICKETNMORE)| मेजबान इंग्लैंड क्रिकेट टीम आज यहां रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने अंतिम लीग मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी। मेजबान टीम अगर यह मुकाबला हार जाती है और पाकिस्तान की टीम अगर बांग्लादेश को हरा देती है तो फिर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। 

Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ न्यूजीलैंड की टीम अगर इंग्लैंड के हाथों यह मैच गंवा देती है तो फिर बांग्लादेश और पाकिस्तान, दोनों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन, टीम ने इस आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत के खिलाफ शानदार वापसी की और उसे 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा। 

सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। बेयरस्टो के बेहतरीन शतक की मदद से इंग्लैंड ने 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया। 

बल्लेबाजी के अलावा टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया। 

अंकतालिका में इंग्लैंड की टीम इस समय आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही मैचों में 11 अंकों के साथ इंग्लैंड से एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर है।

Advertisement

न्यूजीलैंड को पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

दोनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी सही नहीं रही थी और अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे।

कप्तान केन विलियम्सन को अपने विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में किया था। 

Advertisement

गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टीम को अब उनसे इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच में पाकिस्तानी दर्शक भी न्यूजीलैंड की टीम का सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं क्योंकि अगर कीवी टीम यह मैच जीतती है तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी।

टीमें : 

Advertisement

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोलस, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान),,जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जोए रूट, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार