साउथैम्पटन, 14 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज मेजबान इंग्लैंड का सामना रोज बाउल मैदान पर वेस्टइंडीज से होगा। इंग्लैंड इस मैच में बांग्लादेश को मात देकर आ रही है जबकि विंडीज का पिछला मैच साउथ अफ्रीका से था जो रद्द हो गया था। 

Advertisement

विंडीज के खिलाफ हो सकता है कि इंग्लैंड के दिग्गद बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़े क्योंकि विंडीज की गेंदबाजी फॉर्म में है और विविधता पूर्ण है। 

Advertisement

ओशाने थॉमस और शेल्डन कॉटरेल जैसे दो युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अभी तक अपना प्रभाव छोड़ते आए हैं। इन दोनों को खेलना इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित हो सकता है। वहीं कप्तान जेसन होल्डर, कार्लोस ब्रैथवेट और आंद्रे रसेल के रूप में टीम के पास गेंदबाजी में अनुभव भी है। 

जेसन रॉय, जोए रूट, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, कप्तान इयोन मोर्गन के सामने यह सभी गेंदबाज कड़ी चुनौती पेश करने का दम रखते हैं। 

इंग्लैंड को सिर्फ विंडीज की गेंदबाजी से ही खतरा नहीं है। विंडीज की बल्लेबाजी भी चिंता का सबब है क्योंकि दो बार की वर्ल्ड विजेता के पास ऐसे-ऐसे बल्लेबाज हैं जो बड़ी तेजी से रन बना सकते हैं और पलक झपकते मैच का पासा पलट सकते हैं। 

 

क्रिस गेल, रसेल, शाई होप, शेमरन हेटमायेर विंडीज की बल्लेबाजी की प्रमुख कड़ी हैं। वहीं कप्तान होल्डर और ब्रैथवेट भी अपने बल्ले का जौहर दिखा सकते हैं। 

Advertisement

इंग्लैंड की कसी और सटीक गेंदबाजी, खासकर जोफ्रा आर्चर के सामने हालांकि विंडीज के बल्लेबाजों का रन करना आसान नहीं होगा। आर्चर बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और अपनी शानदार लाइन, लैंग्थ और तेजी से विंडीज के लिए खतरा बने हुए हैं। आर्चर इसलिए और खतरनाक है कि वह विंडीज के बल्लेबाजों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। 

आर्चर के साथ मार्क वुड, लियाम प्लंकट और बेन स्टोक्स पर भी विंडीज की आक्रामक बल्लेबाजी को कुंद करने की जिम्मेदारी होगी। 

टीमें (संभावित) :- 

Advertisement

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, निकोलस पूरन, शाई होप (विकेटकीपर), ओशाने थॉमस, शेल्डन कॉटरेल। 

इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरैन, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार