पोर्ट ऑफ स्पेन, 11 अगस्त| तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो जाने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज यहां क्वींस पार्क ओवल मैदान पर मेजबान वेस्टइंडीज के साथ दूसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। भारतीय टीम विश्व कप के निराशाजनक प्रदर्शन को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेगी। शिखर धवन के वापस टीम से जुड़ने के बाद अब कप्तान विराट कोहली एक बार फिर तीन नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

Advertisement

मध्यक्रम के बल्लेबाजों को पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और अब श्रेयस अय्यर को यहां मौका मिल सकता है। अगर शीर्षक्रम विफल रहता है तो केदार जाधव और ऋषभ पंत तथा मनीष पांडे टीम को मुश्किल से बाहर निकाल सकते हैं। 

Advertisement

गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने पहले मैच में तीन ओवर में मात्र पांच रन दिए थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम प्रबंधन प्रदीप सैनी को पदार्पण करने का मौका देता है। 

दूसरी तरफ, टी-20 सीरीज में 0-3 से क्लीन स्वीप होने के बाद वेस्टइंडीज की टीम वनडे में वापसी करना चाहेगी। गेल की संभवत: यह आखिरी सीरीज है और वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। 

इस मैच में सभी की निगाहें दिग्गज विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल पर होगी, जो इस समय विंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के 299 वनडे मैचों की बराबरी पर हैं। 

दूसरे वनडे में उतरने के साथ गेल वनडे इतिहास में 300 मैच खेलने वाले दुनिया के 21वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

Advertisement

इसके अलावा गेल इस मैच में ब्रायन लारा का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। क्रिस गेल ने 299 मैचों में 10,397 रन बनाए हैं। 

वहीं, लारा ने 299 मैचों में अब तक 10,405 रन बनाए हैं। गेल को लारा का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब मात्र नौ रन की जरूरत है। गेल पहले मैच में 31 गेंदों में मात्र चार रन ही बना पाए। 

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन)

Advertisement

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, कुलदीप यादव। 

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, शाई होप (विकेकीपर), शिमरन हेटमायेर, निकोलस पूरन, रोस्टन चेज, फाबियान ऐलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार