गयाना, 6 अगस्त | तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दो मैच जीतने के बाद भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। तीसरा मैच मंगलवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा और भारत का लक्ष्य इस सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने की होगा। इसी मैच से सही मायने में भारत के वेस्टइंडीज दौरे का आगाज होगा क्योंकि अभी तक खेले गए दोनों टी-20 मैच अमेरिका में आयोजित किए गए थे और अब भारतीय टीम कैरेबियाई धरती पर पहुंच चुकी है।

Advertisement

भारत ने इस टी-20 सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों का चयन किया है, जिनमें से कुछ पहले दो मैचों में खेल चुके हैं। कोहली ने दूसरे मैच के बाद ऐसे संकेत दिए थे कि यह उनके लिए बेंच पर बैठे बाकी के खिलाड़ियों का अच्छा मौका है क्योंकि सीरीज पहले ही कब्जे में आ चुकी है। 

Advertisement

भारत तीसरे मैच में टीम में बदलाव करे इसकी संभावना काफी ज्यादा है। पहले दो मैचों में भारत ने नवदीप सैनी, वॉशिंगटन सुंदर, खलील अहमद, मनीष पांडे को मौका दिया था। 

दो युवा खिलाड़ी बेंच पर बैठे थे उनमें दीपक चहर, राहुल चहर, श्रेयस अय्यर के नाम शमिल हैं। कोहली अब इन तीनों में से किसे मौका देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। ऐसा भी हो सकता है कि कप्तान इन तीनों को आजमा लें। 

सीरीज बेशक भारत के हिस्से आ गई है लेकिन कोहली ने साफ कह दिया है कि जीत उनके लिए अभी भी प्राथमिकता है इसलिए टीम प्रबंधन बड़ा जोखिम लेने से बचेगा क्योंकि टी-20 में विंडीज सबसे खतरनाक टीम और अब वह अपने घर में खेलेगी जो इस मौजूदा विजेता को पहले से कई ज्यादा खतरनाक और आत्मविश्वास से भरी बना देगा। 

 

ऐसे में कोहली सावधान रहना चाहेंगे क्योंकि एक हार युवाओं के मनोबल पर असर डाल सकती है। 

Advertisement

बल्लेबाजी में भारत को काम करने की जरूरत होगी क्योंकि पहले मैच में टीम बिखर गई थी और दूसरे मैच में भी तभी मजबूत स्कोर कर पाई थी जब सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया था। विश्व कप में अंगूठे की चोट के कारम बाहर हुए शिखर धवन लय हासिल नहीं कर पाए हैं। दूसरे मैच में उन्होंने शुरुआत तो अच्छी की थी लेकिन अब वनडे सीरीज में जाने से पहले उन्हें एक अच्छी पारी की जरूरत होगी। 

वहीं टीम प्रबंधन युवा ऋषभ पंत से निराश दिख रहा है। विश्व कप में मिला जुला प्रदर्शन करने के बाद पंत का लापरवाही वाला रवैया इस सीरीज में भी जारी है। पहले दो टी-20 मैचों में वह गैरजरूरी शॉट खेल आउट हुए जो उनकी अपरिपक्वता तो दर्शाता है। मनीष पांडे का बाहर बैठना तय लग रहा है। उनके स्थान पर अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है। 

भारत की गेंदबाजी अच्छी रही है। सैनी ने अपनी तेजी और सटीक लाइन लैंग्थ से सभी को प्रभावित किया है तो वहीं भुवनेश्वर कुमार का अनुभव भी काम आ रहा है। खलील कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। 

Advertisement

स्पिन में सुंदर और क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजों पर नकेल कसने में सफल रहे हैं। 

मेजबान टीम की अगर बात की जाए तो उसके सभी दिग्गज अपनी टीम के लिए छवि के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। पहले मैच में किसी तरह केरन पोलार्ड ने 49 रन बनाए थे तो वहीं दूसरे मैच में रोवमैन पावेल ने 54 रनों की पारी खेली थी। 

इन दोनों को अगर छोड़ दिया जाए तो इविन लुइस, जॉन कैम्पवेल, शिमरन हेटमायेर कप्तान कार्लोस ब्रैथवेट का बल्ला शांत ही रहा है। अब जब विंडीज अपने घर लौटी है तो हो सकता है कि उसके बल्लेबाज अपने रूप में वापसी करें। 

Advertisement

टीमें (संभावित) : 

भारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन/ केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, मनीष पांडे / श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, रवींद्र जडेजा / राहुल चाहर, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार / दीपक चाहर, नवदीप सैनी, खलील अहमद

वेस्टइंडीज :जॉन कैंपबेल / इविन लुईस, सुनील नारायण, निकोलस पूरण (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायरर, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), कीमो पॉल, खैरी पियरे, शेल्डन कॉटरेल, ओशेन थॉमस

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार