लीड्स, 29 जून (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 में आज हेडिंग्ले मैदान पर पाकिस्तान का सामना अफगानिस्तान से होगा। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को इस मैच में सिर्फ जीत चाहिए। पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में न्यूजीलैंड को मात दी थी। उस जीत से पाकिस्तान को आत्मविश्वास मिला होगा वह उसके लिए काफी होगा। एक बार कि वर्ल्ड विजेता ने गेंद और बल्ले से जिस तरह का प्रदर्शन किया था वो बेहतरीन था बस फील्डिंग को लेकर उसकी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। 

Advertisement

वहीं, अफगानिस्तान के लिए इस टूर्नामेंट में कुछ बचा नहीं है। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान से चमत्कार की उम्मीद किसी ने की नहीं थी लेकिन फिर भी लगा था कि यह टीम एक-दो बड़े उलटफेर कर सकती है। अभी तक अफगानिस्तान ने सात मैच खेले हैं और सभी में हार ही उसे नसीब हुई है। 

Advertisement

वह हालांकि अभी भी किसी भी टीम के लिए खतरा है। साथ ही उसमें दम है कि वह पाकिस्तान के रास्ते में रोड़ा बन जाए, जो वह बेशक करना चाहेगी। 

यह आसान तो नहीं होगा। पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने अफगानी बल्लेबाजों को टिक पाना मुश्किल सा लग रहा है। अभी तक मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज ही टीम की गेंदबाजी की मुख्य धुरी लग रहे थे लेकिन पिछले मैच में शाहीन अफरीदी ने तीन विकेट लेकर कीवी टीम की बल्लेबाजी को असहाय कर दिया था। 

 

वहीं, पाकिस्तान की बल्लेबाजी में बाबर आजम बड़ा नाम हैं। बाबर ने पिछले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन पारी खेल शतक जमाया था और टीम को जीत दिलाई थी। हैरिस सोहेल ने भी अपना लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया था। इन दोनों के अलावा मोहम्मद हफीज भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। 

अफगानिस्तान की गेंदबाजी की बात की जाए तो उसके स्टार स्पिनर राशिद खान का जादू इस वर्ल्ड कप में न के बराबर चला है। कुछ मौकों पर मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने जरूर अच्छा किया है लेकिन यह स्पिन तिगड़ी वो प्रभाव छोड़ती नहीं दिखी जिसके लिए वो जानी जाती है। 

Advertisement

बल्लेबाजी में हजरतुल्लाह जाजई और हसमातुल्लाह शाहिदी उसकी मजबूत कड़ी हैं। 

टीम (संभावित) : 

अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह शाहीदी, राशिद खान, दौलत जादरान, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, इकराम अली (विकेटकीपर),नजीबउल्लाह जादरान। 

Advertisement

पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हैरिस सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार