नॉटिंघम, 31 मई (CRICKETNMORE)| आईसीसी वर्ल्ड कप की दो छुपी रुस्तम टीमें-पाकिस्तान और वेस्टइंडीज शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज मैदान से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। दोनों टीमों कागजों पर कैसी भी हों, सभी जानते हैं कि अपने दिन यह दोनों टीमें किसी को भी मात देने का दम रखती हैं। 

Advertisement

पाकिस्तान इसी तरह चैम्पियंस ट्रॉफी में आई थी लेकिन उसने सभी को हैरान करते हुए पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था वो भी भारत को मात देकर। 

Advertisement

उसके लिए हालांकि वर्ल्ड कप से पहले का सफर अच्छा नहीं रहा है। उसने लगातार 10 वनडे मैचों में हार झेली है तो वहीं वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने उसे पटक दिया था जबकि बांग्लादेश के साथ दूसरा अभ्यास मैच बारिश के कारण धुल गया था। 

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को उम्मीद होगी कि उनकी टीम में जो प्रतिभा है वो इस बड़े टूर्नामेंट में कमाल दिखा सके। बल्लेबाजी में टीम का दारोमदार बाबर आजम पर होगा। वह टीम के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और हालिया दौर में अच्छा कर रहे हैं। अफगानिस्तान के साथ अभ्यास मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया था। उनके अलावा फखर जमान पर काफी कुछ निर्भर करेगा। 

 

टीम की बल्लेबाजी में मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक का नाम भी अहम है। दोनों टीम के अनुभवी खिलाड़ी हैं और जानते हैं कि अगर टीम बिखरे तो उसे कैसे संभालना है। 

बल्लेबाजी के अलावा पाकिस्तान के पास गेंदबाजी में भी मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के रूप में दो अनुभवी गेंदबाज हैं। चिता की बात यह है कि इन दोनों को मौजूदा फॉर्म खास नहीं है। 

Advertisement

हसन अली गेंदबाजी में एक और नाम हैं, लेकिन अली ने अपने शुरुआती करियर में जिस तरह का प्रदर्शन किया था उस तरह की लय अब उनके पास नहीं दिखती है। 

अगर वेस्टइंडीज की बात की जाए तो उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में बता दिया था कि वह क्या कर सकती है। टीम ने उस मैच में 400 का आंकड़ा पार किया था। 

बल्लेबाजी इस टीम की ताकत है क्योंकि टीम के पास पावर हिटर्स हैं। इनमें क्रिस गेल और आंद्रे रसेल बड़े नाम हैं। शाई होप ने भी अभ्यास मैच में शतक जमा बता दिया था कि उनका बल्ला फॉर्म में है। 

Advertisement

निचले क्रम में कप्तान जेसन होल्डर और कार्लोस ब्रैथवेट भी लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं। 

 

गेंदबाजी में जरूर वेस्टइंडीज टीम के लिए चिंता की बात है। यहां टीम के पास अनुभव की भी कमी है और फॉर्म की भी। केमर रोच और शेनन गैब्रिएल दो अच्छे तेज गेंदबाज हैं जिनके पास वनडे का अनुभव भी है। 

इन दोनों के अलावा ओशाने थॉमस और शेल्डन कोटरेल के रूप में दो प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। खुद कप्तान होल्डर और ब्रैथवेट भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। 

Advertisement

टीमें (सम्भावित) : 

वेस्टइंडीज: जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, इविन लुइस, डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायेर, एशले नर्स, आंद्रे रसेल, शाई होप (विकेटकीपर), केमर रोच, ओशाने थॉमस, शेल्टन कोटरेल। 

पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, हारिश सोहेल, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली,वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार