Quetta Gladiators vs Peshawar Zalmi: पेशावर जाल्मी ने करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए पाकिस्तान सुपर लीग 2022 के दूसरे मुकाबले में  क्वेटा ग्लैडिएटर्स को 5 विकेट से हरा दिया। क्वेटा के 190 रनों के जवाब में पेशावर की टीम ने दो गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली। अपना डेब्यू मैच खेल रहे क्वेटा के 20 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज विल स्मीड (Will Smeed) को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करन उतरी क्वेटा की टीम की शुरूआत शानदार रही और विल स्मीड और एहसान अली की जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की। यह पाकिस्तान सुपर लीग की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। स्मीड ने 62 गेंदों में 11 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 97 रनों की पारी खेली। वहीं अली ने 46 गेंदों में 8 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 73 रन बनाए। लेकिन इन दोनों के अलावा किसी बल्लेबाज ने योगदान नहीं दिया औक क्वेटा की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 190 तक ही पहुंच सकी। 

पेशावर के लिए समीन गुल और उस्मान कादिर ने दो-दो विकेट चटकाए।

इसके जवाब में हुसैन तलत और कप्तान शोएब मलिक की पारियों के दम पर पेशावर ने दो गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। तलत ने 29 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं मलिक ने 32 गेंदों में एक चौके और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 48 रनों की पारी खेली। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की।

क्वेटा के लिए मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल किए।न इसके अलावा जेम्स फॉल्कनर और नसीम शाह ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार