4 जनवरी। भारत ने चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159) के शतकों से अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 622 रनों पर घोषित कर दी। जिसके जबाव में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट आउट हुए अपनी पहली पारी में 24 रन बना लिए हैं।

Advertisement

सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने गजब की बल्लेबाजी की। सबसे पहले 193 रन बनाकर पुजारा ने हर किसी को चकित किया जिसके बाद ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने कमाल की पारी खेल भारत के स्कोर को 622 तक पहुंचाने में खास भूमिका निभाई।

Advertisement

आपको बता दें पुजारा ने अपनी 193 रन की पारी में 373 गेंद का सामना की और पूरे 548 मिनट तक बल्लेबाजी की। पुजारा की मैराथन पारी ने हर किसी का दिल जीत लिया।

दूसरे दिन के खेल के बाद पुजारा ने ट्विट कर उस शख्स को धन्यवाद दिया है जिसके कारण वो इतनी लंबी पारी खेल पाने में सफल रहे।

पुजारा ने इसका श्रेय टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को शुक्रिया कहा और साथ ही अपने ट्विट में लिखा कि इनके साथ बिताया गए हर एक सेशन से काफी मदद मिली।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार