11 जनवरी। ‘जिम्मी’ और ‘मिस्टर डिपेंडेबल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ के जन्म दिवस पर हर फैन्स सोशल साइट्स पर उनको बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी 1973 को हुआ था।
Advertisement
अपने करियर में शानदार बल्लेबाजी से दिल जीतने वाले राहुल द्रविड़ को दिवार के नाम से भी फैन्स जानते हैं। राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर वर्तमान समय में दिवार बनकर कमाल करने वाले चेतेश्वर पुजारा ने भी उनको बर्थडे की बधाई दी है।
Advertisement
पुजारा ने ट्विटर पर महान राहुल द्रविड़ को उनको जन्मदिन पर बधाई संदेश लिखा है। गौरतलब है कि 71 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर भारत ने इतिहास रचा था।
इस सीरीज में पुजारा ने कमाल करते हुए सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बने थे और बिल्कुल राहुल द्रविड़ जैसे दीवार बनकर कमाल कर दिया था।