बीसीसीआई की राष्ट्रीय महिला चयन समिति ने 5 जनवरी 2022 को आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम का चयन किया लेकिन इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली जिन्होंने बीते साल धमाकेदार प्रदर्शन किया था और अब इस टीम के सेलेक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचना शुरू हो गया है।

Advertisement

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई इस भारतीय महिला टीम में बल्लेबाज पूनम राउत को जगह नहीं मिली है जो कि हैरान करने वाला फैसला है। खुद पूनम ने अपना सेलेक्शन ना होने से हैरानी जताई है और अपना हाल ए दिल बयां किया है। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम की कमान मिताली राज के हाथों में है जबकि हरमनप्रीत कौर उप कप्तान हैं।

Advertisement

वहीं, 32 वर्षीय पूनम ने ट्विटर पर एक इमोशनल बयान में लिखा: "मुझे अनुभवी बल्लेबाजों और भारत के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में माना जाता है, मैं वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होने पर बेहद निराश हूं। 2021 में, मैंने 73.75 के औसत से 295 रन बनाए थे। इस दौरान मैंने खेले गए 6 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए थे। प्रदर्शन करने के बाद भी लगातार बाहर रहना बहुत निराशाजनक है। ऐसा कहने के बाद, मैं उन सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहती हूं जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।"

पूनम के इस इमोशनल पोस्ट को देखकर फैंस काफी बुरा महसूस कर रहे हैं और यही कारण है कि चयनकर्ता कटघरे में आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर कई लोगों का मानना है कि पूनम का सेलेक्शन सिर्फ उनके धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से नहीं हुआ है। अगर ये सच है तो ये पैमाना कहीं से भी सेलेक्शन के लिए सही नहीं हो सकता।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार