मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया। पूरी टीम महज 15.3 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।

Advertisement

टीम की शुरुआत तेज थी लेकिन टिकाव नहीं था। ओपनर प्रियांश आर्या ने 12 गेंदों पर 22 रन बनाए जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन की पारी खेली। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

Advertisement

जोश इंग्लिस (2 रन), नेहल वढेरा (10 रन), और मैक्सवेल (7 रन) जैसे अनुभवी बल्लेबाज भी कोई खास योगदान नहीं दे सके। मिडिल ऑर्डर से शशांक सिंह ने 18 रन बनाकर थोड़ी लड़ाई दिखाई लेकिन टीम संभल नहीं सकी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। हर्षित राणा ने 3 विकेट चटकाए, वहीं वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने 2-2 विकेट लेकर पंजाब की कमर तोड़ दी। एनरिक नॉर्खिया और वैभव अरोड़ा को 1-1 विकेट मिला जबकि जैवियर बार्टलेट रन आउट हुए।

पंजाब का यह स्कोर IPL 2025 का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता के खिलाफ 103 रन बनाए थे।

अब कोलकाता को जीत के लिए 112 रनों का लक्ष्य मिला है, जिसे वे हासिल कर लगातार अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगे।

Advertisement

इस मैच के लिए टीमें
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस, जैवियर बार्टलेट, मार्को यानसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट: विजयकुमार वैशाख, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बरार, प्रवीण दुबे।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट: अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमन पॉवेल, लवनीत सिसोदिया, अनुकुल रॉय।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार