VIDEO : शाहरुख खान ने नेट प्रैक्टिस में लगाए ताबड़तोड़ छक्के, IPL 2021 में साबित हो सकते हैं पंजाब किंग्स के लिए ट्रंप कार्ड

Updated: Tue, Mar 30 2021 11:57 IST
Cricket Image for VIDEO : शाहरुख खान ने नेट प्रैक्टिस में लगाए ताबड़तोड़ छक्के, IPL 2021 में साबित ह (Image Source: Twitter)

आईपीएल 2021 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस सीज़न में कई नए खिलाड़ियों पर निगाहें रहने वाली हैं और उन्हीं में से एक खिलाड़ी है पंजाब किंग्स द्वारा खरीदे गए शाहरुख खान जिन्होंने आगामी सीज़न की तैयारी ज़ोरों शोरों से शुरू कर दी है।

पंजाब किंग्स ने शाहरुख खान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में गेंदबाज़ों की  धुनाई करते हुए नजर आ रहे हैं। शाहरुख खान को IPL 2021 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ की बड़ी रकम पर खरीदा था।

सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शाहरुख का वीडियो शेयर करते हुए मज़ेदार कैप्शन दिया। इस कैप्शन में लिखा गया, 'जिस वीडियो में शाहरुख खान हों वो हिट कैसे नहीं होगा।' इस वीडियो क्लिप में शाहरुख को बल्ला हाथ में लिए चलते हुए, गार्ड लेते हुए और कई बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए दिखाया गया है।

शाहरुख खान ने हाल ही में संपंन्न हुई सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में कई शानदार पारियां खेली थी जिसके बाद पंजाब किंग्स ने उन पर बड़ा दांव लगाया है। शाहरुख जिस शैली में बल्लेबाज़ी करते हैं अगर उनका बल्ला चला तो ये कहना गलत नहीं होगा कि तमिलनाडु का ये खिलाड़ी पंजाब के फैंस को भांगड़ा करने के लिए मज़बूर कर सकता है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें