अपने पहले मैच में कप्तानी कर रहे संजू सैमसन (119 रन, 63 गेंद, 12 चौके, 7 छक्के) की बेहतरीन पारी के बावजूद राजस्थान रायल्स को सोमवार को यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांच से भरपूर आईपीएल के 14वें संस्करण के चौथे मुकाबले में चार रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट पर 217 रन बनाए। अंतिम गेंद पर सैमसन को टीम को जिताने के लिए पांच रन चाहिए थे लेकिन वह आउट हो गए। सैमसन आईपीएल के इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने गए। यही नहीं, वह कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।

Advertisement

इससे पहले, कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने शून्य के कुल योग पर ही अपने स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स (0) का विकेट गंवा दिया। देखें स्कोरकार्ड

स्टोक्स को मोहम्मद शमी ने अपनी ही गेंद पर लपका। 25 के कुल योग पर मनन वोहरा (12) भी आउट हो गए। 8 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाने वाले वोहरा अर्शदीप सिंह की गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए।

इसके बाद कप्तान सैमसन और जोस बटलर (25) ने स्कोर को सम्भालने की कोशिश की। आस्किंग रन रेट का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी दबाव में बटलर 70 के कुल योग पर आउट हो गए।

बटलर ने 13 गेंदों पर पांच चौके लगाए। बटलर को झाए रिचर्डसन ने बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान और शिवम दुबे (23 रन, 15 गेंद, तीन चौके) ने चौथे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

शिवम को अर्शदीप ने दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। राजस्थान काफी मुश्किल में था क्योंकि उसे अंतिम सात ओवरों में 94 रनों की जरूरत थी।

कप्तान सैमसन तक तक अर्धशतक पूरा कर चुके थे। उनका साथ देने रियान पराग (25 रन, 11 गेंद, 1 चौका, तीन छक्के) आए। रियान के आते ही कप्तान ने गियर बदला और एक के बाद एक चार छक्के लगाते हुए 80 के पार पहुंच गए।

पराग भी खुलकर खेल रहे थे। दोनों मिलकर असम्भव से दिखने वाले लक्ष्य को पाने की कोशिश में जुटे थे। अंतिम चार ओवर में राजस्थान को 48 रनों की जरूरत थी। उस समय पराग नौ गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगा चुके थे।

 
Advertisement

दोनों के बीच सिर्फ 19 गेंदों पर 50 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। पारी का 17वां ओवर लेकर शमी आए। शमी ने दूसरी ही गेंद पर पराग को आउट कर इस खतरनाक जोड़ी को तोड़ दिया। इस जोड़ी ने 22 गेदों पर 52 रन जोड़े।

अब बीते सीजन में अपनी पारियों से भूचाल लाने वाले राहुल तेवतिया (2) मैदान पर आए। शमी ने इस ओवर में सिर्फ आठ रन दिए। अंतिम 18 गेंदों पर राजस्थान को 40 रन बनाने थे। कप्तान के रहते यकीन था कि यह स्कोर हासिल किया जा सकता है।

कप्तान ने झाए रिचर्डसन द्वारा फेंके जा रहे 18वे ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर इस अंतर को कम किया और खुद नाइंटीज में पहुंच गए। इसके बाद एक छक्का लगाकर वह 98 तक पहुंच गए। अब 16 गेंदो पर 30 रन चाहिए थे।

Advertisement

इसके बाद तीसरी गेंद पर चौका लगाकर सैमसन आईपीएल के इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने गए। यही नहीं, वह कप्तान के तौर पर डेब्यू करते हुए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। सैमसन की करामात की वजह से अब राजस्थान को 14 गेदों पर जीत के लिए 24 रन चाहिए थे।

अंतिम 12 गेंदो पर राजस्थान को 22 रन चाहिए थे लेकिन रिले मेडेरिथ ने तेवतिया को 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। उनका स्थान 16.25 करोड़ रुपये में राजस्थान आए आलराउंडर क्रिस मौरिस ने लिया। मेडेरिथ ने अगली दो गेंदों पर एक रन ही दिया। अंतिम 9 गेंदों पर राजस्थान को 20 रन चाहिए थे।

सैमसन ने चौथी गेंद पर छक्का लगाया और अब 8 गेंदों पर 14 रनों क जरूरत थी। अंतिम ओवर में राजस्थान को 13 रनों की जरूरत थी। यह ओवर अर्शदीप लेकर आए। स्ट्राइक पर सैमसन थे। सैमसन पहली गेंद पर कोई रन नही ले सके। दूसरी गेंद पर वह सिर्फ एक रन ही ले सके। अब 4 गेंदों पर 12 रनों की दरकार थी। मौरिस अगली गेंद पर सिर्फ एक रन ले सके। तीन गेंदों पर 11 रन..।

Advertisement

सैमसन ने चौथे गेंद पर छक्का लगाया और अब दो गेंदों पर पांच रन चाहिए। पांचवीं गेंद पर एक भी रन नहीं बना। अब 1 गेंद पर पांच रन.. लेकिन सैमसन इस गेंद पर बोल्ड हो गए और इस तरह उनके हेरोइक्स के बावजूद राजस्थान यह मैच चार रनों से हार गया।

इससे पहले, कप्तान लोकेश राहुल (91) और दीपक हुड्डा (64) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब किंग्स ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2021 के चौथे मुकाबले में सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के सामने 222 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 50 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 91 और दीपक के 28 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 64 रन तथा दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 105 रनों की साझेदारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 221 रन बनाए।

Advertisement

राजस्थान की ओर से चेतन सकारिया ने तीन विकेट, क्रिस मोरिस ने दो विकेट और रियान पराग ने एक विकेट लिया। इससे पहले, पंजाब की ओर से मयंक अग्रवाल (14) के स्कोर पर सस्ते में आउट हुए। लेकिन राहुल ने पहले क्रिस गेल के साथ दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की फिर दीपक के साथ ताबतोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम की पारी को गति प्रदान की।

गेल अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन वह और खतरनाक बनते उससे पहले ही पराग ने उन्हें आउट कर दिया। गेल ने 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। गेल के आउट होने के बाद राहुल और दीपक ने मोर्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

दीपक हालांकि मोरिस का शिकार बन तीसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौटे। यह साझेदार टूटने के बाद पंजाब की पारी लड़खड़ाई और नए बल्लेबाज के तौर पर मैदान पर उतरे निकोलस पूरन को मोरिस ने पहली गेंद पर आउट किया।

Advertisement

शतक की ओर बढ़ रहे राहुल अंतिम ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर झाई रिचडर्सन खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। पंजाब की पारी में शाहरूख खान चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर नाबाद रहे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार