रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने यहां शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 48वें मुकाबले में पंजाब किग्स को छह रनों से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (57) के अर्धशतकीय पारी के बावजूद 20 ओवर छह विकेट पर 158 रन ही बना पाई। आरसीबी के ओर से युजवेंद्र चहल ने तीन, जबकि जॉर्ज गार्टन और शहबाज अहमद ने एक-एक विकेट लिए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत अच्छी रही और पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेबाज मयंक और कप्तान लोकेश राहुल के बीच 66 गेंदों में 91 रनों की साझेदारी हुई। शहबाज ने राहुल (39) को आउट कर इस शानदार शाझेदारी का अंत किया।

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए निकोलस पूरन का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वह तीन रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब की ओर से पहले विकेट के साझेदारी के बाद कोई बड़ी साझेदारी नहीं हुई। चहल ने मयंक को आउट कर पंजाब कि टीम को करारा झटका दिया। मयंक ने 42 गंदों में छह चौकों और दो छक्के की मदद से 57 रन बनाए। इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और पंजाब के लगातार विकेट गिरते रहे।

इस सीजन में पंजाब कि ओर से अपना पहला मैच खेल रहे सरफराज खान बिना खाता खोले आउट हुए इसके बाद एडेन मारक्रम (20) और शाहरुख खान (16) रन बनाकर आउट हुए। मोइसेस हेनरिक्स 12 रन और हरप्रीत बरार तीन रन बनाकर आउट हुए।

 

इससे पहले, आरसीबी ने अपने पारी की शानदार शुरुआत की, सलामी बल्लेबाज कप्तान कोहली और देवदत्त पडिकल ने पहले विकेट के लिए 68 रनों की मजबूत साझेदारी की। इस साझेदारी को हेनरिक्स ने कोहली (25) को आउट कर तोड़ा। इसके तुरंत बाद बल्लेबाजी करने आंए डेनियल क्रिश्चियन बिना खाता खोले हेनरिक्स के शिकार हो गए।

नए बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने पडिकल के साथ पारी को आगे बढ़या पर पडिकल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उनका विकेट भी हेनरिक्स ने ही लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए एबी डिविलियर्स ने मैक्सवेल का साथ दिया और दोनों के बीज चौथे विकेट के लिए महज 39 गेंदो में 73 रनों की साझेदारी की। सरफराज अहमद की जबरदस्त थ्रो ने डिविलियर्स (23) को रन आउट कर पवेलियन भेजा और इस साझेदारी को तोड़ा।

Advertisement

इसके बाद मैक्सवेल भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और 33 गेंदो में तीन चौकों और चार बेहतरीन छक्के की मदद से 57 रनों की पारी खेली। मैक्सवेल के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी लड़खड़ा गई। शहबाज (8) और जॉर्ज गार्टन बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि हर्षल पटेल (1) और श्रीकर भारत बिना खाता खोले नाबाद रहे।

पंजाब की ओर से मोहम्मद शमी और हेनरिक्स ने तीन-तीन विकेट लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार