आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल और अनकैप्ड अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। टीम के कप्तान और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने मेगा ऑक्शन में जाने का फैसला किया है। पंजाब ने मयंक के लिए 12 करोड़ और अर्शदीप को 4 करोड़ रुपये मे रिटेन किया है। इसके बाद पंजाब के पर्स में 74 करोड़ रुपये बचे हैं।
Advertisement
पंजाब किंग्स के हेड कोच और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट अनिल कुंबले ने बताय़ा कि वह केएल राहुल को रिटेन करना चाहते थे। लेकिन राहुल ऑक्शन में जाना चाहते थे।
Advertisement
बता दें पंजाब राहुल ने लगातार आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया। यह देखने वाली बात होगी कि राहुल के बाद कप्तान मयंक को मिलती है, या फिर किसी और खिलाड़ी को।
पंजाब किंग्स द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी: मयंक अग्रवाल, अर्शदीप सिंह