Punjab Kings IPL 2025 full schedule: पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अपना पहला मैच 25 मार्च को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। बता दें कि पंजाब की टीम अपने घरेलू मैच चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। पंजाब अपना आखिरी मैच गर से बाहर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। 

Advertisement

लीग स्टेज के दौरान प्रत्येक टीम 14 मैच खेलेगी, जिसमें कुल 70 मैच होंगे। प्लेऑफ 20 मई से 25 मई तक खेले जाएंगे। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर क्रमशः 20 और 21 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं क्लीफायर 2 (23 मई) और फाइनल (25 मई) मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा।

Advertisement

बता दें कि पंजाब ने आईपीएल 2025 के लिए श्रेयस अय्यर को टीम का कप्तान बनाया है, जिनकी अगुआई में पिछले सीजन में केकेआर चैंपियन बनी थी।

फ्रेंचाइजी ने अय्यर को ऑक्शन में 26.75 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम देकर खरीदा था। इसके अलावा पंजाब ने अर्शदीप सिंह ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन रिया और युजवेंद्र चहल को भी 18 करोड़ रुपये में खरीदा। 

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 का पूरा शेड्यूल

गुजरात टाइटन्स बनाम अहमदाबाद - 25 मार्च - शाम 7:30 बजे

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम लखनऊ - 1 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

राजस्थान रॉयल्स बनाम न्यू चंडीगढ़ - 5 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम न्यू चंडीगढ़ - 8 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम हैदराबाद - 12 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम न्यू चंडीगढ़ - 15 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम बेंगलुरु - 18 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम न्यू चंडीगढ़ - 20 अप्रैल - दोपहर 3:30 बजे

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम कोलकाता - 26 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम चेन्नई - 30 अप्रैल - शाम 7:30 बजे

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम धर्मशाला - 4 मई - शाम 7:30 बजे

दिल्ली कैपिटल्स बनाम धर्मशाला - 8 मई - शाम 7:30 बजे

बनाम मुंबई इंडियंस, धर्मशाला - 11 मई - शाम 7:30 बजे

Advertisement

बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर - 16 मई - शाम 7:30 बजे

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार