भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन (IPL 2025) खेला जा रहा है जिसके बीच पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने रविवार, 04 मई को अपने चोटिल खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) की रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि PBKS ने BBL 2025 के फाइनल में सेंचुरी ठोकने वाले एक घातक ऑलराउंडर को अपनी टीम में शामिल किया है जो कि सिर्फ 23 वर्षीय एक ऑस्ट्रेलियाई अनकैप्ड ऑलराउंडर है।

Advertisement

जी हां, ऐसा हुआ है। खुद पंजाब किंग्स के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करते हुए ये जानकारी दी गई है। दरअसल, पंजाब किंग्स ने 23 वर्षीय अनकैप्ड ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल ओवेन को ग्लेन मैक्सवेल की रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही पंजाब किंग्स के लिए योगदान कर सकते हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हाल ही में बिग बैश लीग में धमाल मचाकर सुर्खियों में आया था। BBL 2025 में मिशेल ने होबार्ट हेरिकेन्स के लिए खेलते हुए अपने बैट से खूब तबाही मचाई थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 11 मैचों में 45.20 की औसत और 203.60 की स्ट्राइक रेट से 452 रन ठोके थे। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में सिडनी थंडर के खिलाफ 42 बॉल पर 6 चौके और 11 छक्के ठोकते हुए 108 रनों की शतकीय पारी भी खेली थी जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बने हुए थे।

ये भी जान लीजिए कि मिशेल ओवेन आईपीएल के मेगा ऑक्शन में किसी भी टीम के द्वारा पिक नहीं किए गए थे जिसके कारण ही वो PSL खेलने पाकिस्तान पहुंच गए थे। इस टूर्नामेंट में वो पेशावर जाल्मी टीम का हिस्सा थे, हालांकि जैसे ही पंजाब किंग्स ने उन्हें आईपीएल 2025 के मिड सीजन अपने स्क्वाड का हिस्सा बनने का मौका दिया उन्होंने तुरंत कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

आपको बता दें कि मिशेल ओवेन को पंजाब किंग्स ने पूरे 3 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा है जो कि 34 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में 2 सेंचुरी के साथ 646 रन और 10 विकेट दर्ज हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल 2025 में कुछ धमाल मचा पाते हैं या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार