ग्लेन मैक्सवेल और देवदत्त पडिक्कल की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए रनों का 165 लक्ष्य दिया है। अगर मैक्सवेल का बल्ला ना चलता तो आरसीबी का स्कोर 150 से भी कम पर रुक सकता था।

Advertisement

हालांकि, आरसीबी की पारी खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे ग्लेन मैक्सवेल के फैंस बिल्कुल भी पसंद नहीं करेंगे। पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैक्सी हम तुमको पाला हूं।'

Advertisement

जिस समय मैक्सवेल बल्लेबाज़ी कर रहे थे उस समय पंजाब के फैंस यही उम्मीद कर रहे थे कि मैक्सवेल जल्दी से आउट हो जाएं और यही कारण था कि पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने ऐसा ट्वीट किया। मैक्सवेल ने पंजाब के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई करते हुए कई लंबे-लंबे छक्के लगाए।

इस दौरान उनका सबसे पहला शिकार बने पंजाब के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई जिनके ओवर में लगातार दो छक्के लगे। इस दौरान मैक्सवेला का एक छक्का तो 97 मीटर दूर जाकर गिरा था। आपको बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की शुरूआत अच्छी रही और पडिक्कल ने कप्तान विराट कोहली (25) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 68 रन जोड़े थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार