Advertisement

Punjab Kings vs Delhi Capitals: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच शनिवार, 23 मार्च को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में फैंस की दिलचस्पी इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि ऋषभ पंत इस मैच से ही क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। ऐसे में फैंस चाहेंगे कि पंत मैदान पर बल्ले का दम दिखाएं और दिल्ली को विजयी शुरुआत दिलाएं। दूसरी तरफ, पंजाब की कप्तानी शिखर धवन करते हुए नजर आएंगे। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि धवन इस सीज़न में कैसी कप्तानी और प्रदर्शन करते हैं। आइए इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी आपको बताते हैं।

Advertisement

मैच डिटेल्स

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दूसरा मैच

स्थान: महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, चंडीगढ़

दिन और समय: 23 मार्च, दोपहर 03:30 बजे

Advertisement

पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स हैड टू हैड

कुल - 32
पंजाब किंग्स - 16
दिल्ली कैपिटल्स - 16

पंजाब किंग्स टीम न्यूज़

Advertisement

पंजाब किंग्स के लिए इस सीजन में भी शिखर धवन ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे और पंजाब पिछले साल की ही तरह अपनी पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ ही उतरेगा। टीम के पास शिखर धवन और प्रभसिमरन सिंह के रूप में दो ओपनर्स हैं जबकि लियाम लिविंगस्टोन, सिकंदर रज़ा और जितेश शर्मा जैसे आतिशी बल्लेबाज़ मिडल ऑर्डर में धमाल मचाने का माद्दा रखते हैं। हर्षल पटेल के आ जाने से पंजाब की गेंदबाज़ी और भी मज़बूत हो जाती है क्योंकि टीम के पास पहले से ही कगिसो रबाडा और सैम करन जैसे भरोसेमंद गेंदबाज़ मौजूद हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन - शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियान लिविंगस्टोन, सिकंदर रज़ा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर।

दिल्ली कैपिटल्स टीम न्यूज़

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ऑन पेपर काफी खतरनाक नजर आ रही है। कप्तान ऋषभ पंत मैदान पर वापसी करने वाले हैं और वो तो सुर्खियों में रहेंगे ही लेकिन जिस तरह का टीम का बल्लेबाजी लाइनअप नजर आ रहा है वो किसी भी टीम को डरा सकता है। इस टीम में जेक फ्रेज़र मैक्गर्क, डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श जैसे खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं। जबकि खुद कप्तान ऋषभ पंत अगर लय में आ गए तो वो अकेले विरोधी टीम से मैच छीन सकते हैं। एनरिक नॉर्खिया के रूप में इस टीम के पास एक खतरनाक गेंदबाज़ है जबकि मुकेश कुमार और खलील अहमद के रूप में दो अच्छे भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भी हैं। अगर स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस टीम के लिए ट्रंपकार्ड होंगे।

संभावित प्लेइंग इलेवन- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, एनरिक नॉर्खिया

पिच रिपोर्ट

Advertisement

Also Read: Live Score

ये मैच एक नए मैदान पर खेला जाना है। यहां की पिच से जुड़ी कोई भी जानकारी फिलहाल मौजूद नहीं है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ही यहां पर पहला मैच होगा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां कि पिच कैसा व्यवहार करती है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार