5 मार्च। इंडिया अंडर-19 बी क्रिकेट टीम ने मंगलवार को यहां खेले गए चतुष्कोणीय वनडे सीरीज के एक मैच में अफगानिस्तान अंडर-19 टीम को सात विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

मेहमान टीम 47.3 ओवर में 106 रन पर ही सिमट गई। टीम के लिए जमशीद खान ने 28, इशाक जजई ने 20, कप्तान फरहान जखिल ने 12 और आबिद मोहम्मदी ने 11 रन बनाए। 

इंडिया अंडर-19 बी क्रिकेट टीम की ओर से पंकज त्यागी ने चार, प्रयास बर्मन ने तीन और अथर्वा अंकोलकर ने दो और सुशांत मिश्रा ने एक विकेट लिए। 

इंडिया अंडर-19 बी क्रिकेट टीम ने 22.5 ओवर में तीन विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

इंडिया अंडर-19 बी क्रिकेट टीम की ओर से तिलक वर्मा ने 70 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 और कप्तान राहुल चंद्रोल ने 51 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के लिए अब्दुल रहमान ने दो और और फजक हक ने एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार