Quaid E Azam Trophy 2022-23: पाकिस्तान के उभरते हुए तेज गेंदबाज नसीम शाह ने बीते दिनों काफी सुर्खियां बटोरी फैंस ने उनकी शानदार बॉलिंग की जमकर तारीफ की थी। इस बीच नसीम शाह के छोटे भाई हुसैन शाह ने भी फैंस का ध्यान खींचा है। पाकिस्तान फर्स्ट क्लास मैच में अपनी गति और विविधता के चलते ये गेंदबाज सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।

Advertisement

वायरल हो रही क्लिप में, नसीम शाह के भाई हुसैन शाह को पाकिस्तान की फर्स्ट क्लास प्रतियोगिता कायद-ए-आजम ट्रॉफी में बलूचिस्तान के खिलाफ मध्य पंजाब के लिए खेलते हुए बल्लेबाजों को चकमा देते हुए देखा गया। वीडियो को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट को बहुत जल्द शाह परिवार से एक और तेज गेंदबाज मिलने वाला है।

Advertisement

वायरल हो रहे वीडियो में हुसैन शाह को बलूचिस्तान के दाएं हाथ के बल्लेबाज बिलावल इकबाल को सटीक शॉर्ट-पिच गेंद पर आउट करते हुए देखा जा सकता है। हुसैन शाह मध्य पंजाब के एक युवा तेज गेंदबाज हैं, जो अभी भी वरिष्ठ घरेलू स्तर पर अपने पैर जमा रहे हैं। लाहौर में ड्रॉ हुए मुकाबले में बलूचिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 18 ओवरों में 76 रन देकर 1 विकेट झटका।

बता दें कि नसीम शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में बेहतरीन प्रदर्शन करके छाप छोड़ने में कामयाबी पाई थी। पाकिस्तान टीम ने किस्मत और तेज गेंदबाजों की बदौलत ही फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मुकाबले में उसे इंग्लैंड के हाथों शिक्सत का सामना करना पड़ा था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार