23 जनवरी। सूरज की तेज रोशनी के कारण गेंद का सामना करने में असमर्थ नजर आए भारतीय बल्लेबाजों की परेशानी को देखते हुए न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पहले वनडे मैच के खेल को थोड़े समय के लिए रोक दिया गया है।  स्कोरकार्ड

Advertisement

मैक्लेरेन पार्क मैदान पर जारी इस मैच में न्यूजीलैंड की ओर से 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं। 

भारतीय टीम के लिए शिखर धवन (29) और कप्तान विराट कोहली (2) नाबाद हैं। टीम को ओर से आउट होने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) रहे। उन्हें डग ब्रैसवेल ने पवेलियन भेजा। 

इस मैच में धवन ने सबसे तेजी से 5,000 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज होने का गौरव हासिल किया है। इस सूची में कप्तान कोहली पहले स्थान पर हैं। 

कोहली ने 114 पारियों में 5,000 रन पूरे किए, वहीं धवन ने 118 पारियों में इस उपलब्धि को अपने नाम किया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार