ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले एसेज सीरीज से पहले क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट यानी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है।

Advertisement

पैटिंसन ने कई सालों तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और इस दौरान वह पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड के साथ विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आए। साल 2019 के एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट मैनेजमेंट ने पैटिंसन को स्टार्क से पहले टीम में जगह दी थी।

यह 30 वर्षीय यह गेंदबाज पिछले कई महीनों से घुटने में चोट के कारण परेशान चल रहा था और उन्हें उम्मीद थी कि वह बेहतरीन वापसी करेंगे। हालांकि वह अभी भी घुटने की चोट से पूरी तरीके से उभरे नहीं है।

पैटिंसन के टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के बाद एशेज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में अब माइकल नेसेर, सीन एबॉट या किसी अन्य तेज गेंदबाज को जगह दी जाएगी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए पैटिंसन ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उनके नाम कुल 81 विकेट दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने टीम के लिए 15 वनडे और 4 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। फर्स्ट क्लास करियर की बात की जाए तो पैटिंसन के नाम 300 से ज्यादा विकेट है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से हाल ही में बात करते हुए पैटिंसन ने कहा कि सबसे मुश्किल बातें होती है कि जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है आप क्रिकेट के और भी ज्यादा इंजॉय करना चाहते हो आप अपना पूरा ध्यान इस बात पर लगाते हो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए क्रिकेट खेले लेकिन वो किसी ना किसी जगह पर आकर खत्म हो जाता है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार