साउथ अफ्रीका के ओपनिंग बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने रविवार (26 मार्च) को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। डी कॉक ने 227.27 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में नौ चौकों और आठ छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 84 रन 17 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। 

Advertisement

दूसरा सबसे तेज शतक

Advertisement

डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में यह कारनामा किया। डी कॉक ने रिचर्ड लेवी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 35 गेंदों में यह कारनामा किया था। 

सबसे तेज अर्धशतक

अपनी पारी के दौरान डी कॉक ने 15 गेंदो में अर्धशतक पूरा किया जो इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज अर्धशतक है। उन्होंने इस लिस्ट में क्रिस गेल से दिग्गजों को भी पछाड़ा, जिन्होंने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था। 

पहली बार ऐसा हुआ

Advertisement

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स की ओपनिंग जोड़ी ने 10.5 ओवर में 152 रन जोड़े। दोनों ने मिलकर पावरप्ले के पहले छह ओवर में 102 रन बनाए। साउथ अफ्रीका पहली टीम बन गई है जिसने पावरप्ले में 100 से ज्यादा रन बनाए। 

गौरतलब है कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जॉन्सन चार्ल्स (118) और काइल मेयर्स (51) की पारियों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 259 रन बनाकर मैत जीत लिया। टी-20 क्रिकेट में यह किसी भी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार