आईपीएल 2022 के सातवें मुकाबले में लखनऊ सुपरजाएंट्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोल लिया है। हालांकि, लखनऊ की इस जीत की नींव सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल ने रखी थी। केएल राहुल तो 40 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन डी कॉक ने सीएसके के गेंदबाज़ों की कुटाई जारी रखी।

Advertisement

इस कड़ी में उन्होंने शुरुआत सीएसके के युवा तेज़ गेंदबाज़ तुषार देशपांडे से की। 26 वर्षीय देशपांडे का ये छठा ही आईपीएल मैच था लेकिन डी कॉक ने उनपर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया और पारी के चौथे ओवर में एक के बाद एक तीन चौके जड़कर इस युवा खिलाड़ी की लाइन और लेंग्थ बिगाड़ कर रख दी। देशपांडे ने अपने कोटे के चार ओवरों में 40 रन लुटाकर एक विकेट लिया।

Advertisement

इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10 का रहा जिसके पीछे डी कॉक का हाथ था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। अगर इस मैच की बात की जाए तो एक समय लखनऊ की टीम इस मैच में पिछड़ती हुई नज़र आ रही थी लेकिन शिवम दूबे के 19वें ओवर ने सबकुछ बदलकर रख दिया।

लखनऊ की टीम को आखिरी 2 ओवर में 34 रन की दरकार थी और जडेजा ने 19वें ओवर की जिम्मेदारी शिवम दूबे को दी। दूबे ने पूरे मैच में गेंदबाज़ी नहीं की थी और उनसे इस ओवर में फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन यही वो ओवर था जिसने सीएसके को मैच हरा दिया। दूबे ने इस ओवर में 25 रन लुटवा दिए और इसके बाद आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन चाहिए थे जो लखनऊ ने आसानी से बना लिए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार