31 अगस्त,(CRICKETNMORE)। भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यहां जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। भारत ने इंग्लैंड को दिन के आखिरी सत्र में 246 रनों पर पवेलियन पहुंचा दिया और स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। शिखर धवन तीन और लोकेश राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

भारत के लिए पहली पारी में स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के टॉप स्कोरर सैम कुरेन और मोइन अली को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

अश्विन भारत के बाहर टेस्ट मैचों में 100 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारत के पांचवें स्पिनर बन गए हैं। उनसे पहले अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, बिशन सिंह बेदी और भागवत चंद्रशेखर ने ही यह कारनामा किया है।  

कुंबले ने विदेशी धरती पर 269, भज्जी ने 152, बिशन सिंह ने 129 और चंद्रशेखर ने 100 विकेट हासिल किए हैं। अश्विन के नाम अब 101 विकेट हो गए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार