यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (European T20 Premier League 2026) में शनिवार (29 अगस्त) को डबलिन गार्डियंस और ग्लासगो कॉस्मिक के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में डबलिन गार्डियंस के कप्तान और भारत के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी कैरम बॉल आज भी बड़े-बड़े बल्लेबाजों के लिए परेशानी बन सकती है।

Advertisement

ग्लासगो कॉस्मिक की पारी के नौवें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स को अपने जाल में फंसाया। अश्विन ने थोड़ी शॉर्ट लेंथ पर कैरम बॉल डाली। हेनरिक्स गेंद को खेलने के लिए क्रीज से आगे निकल आए, लेकिन गेंद की विविधता और आखिरी समय में हुए टर्न ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया।

हेनरिक्स को उम्मीद थी कि गेंद उनकी तरफ आएगी, लेकिन वह उनसे दूर निकल गई। बल्लेबाज गेंद तक पहुंच ही नहीं पाए और पीछे खड़े विकेटकीपर बेंजामिन कैलिट्ज ने मौका हाथ से जाने नहीं दिया।

कैलिट्ज ने तेजी से गेंद को पकड़ा और तुरंत बेल्स उड़ा दीं। हेनरिक्स क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे और वापस लौटने का उनके पास कोई मौका नहीं था। इस तरह अश्विन ने अपनी कैरम बॉल से हेनरिक्स को पूरी तरह फंसाकर शानदार स्टंपिंग के जरिए पवेलियन भेज दिया। मोइसेस हेनरिक्स सिर्फ 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। 

VIDEO:

मैच की बात करें तो ग्लासगो कॉस्मिक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम के लिए जेसन रॉय ने 37 गेंदों में 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा रिची बेरिंगटन ने भी 27 गेंदों में 51 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डबलिन गार्डियंस की ओर से नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए हैरी टेक्टर ने जरुर 45 गेंदों में शानदार 75 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त साथ नहीं मिल सका। नतीजा यह रहा कि डबलिन गार्डियंस की पूरी टीम 19.3 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई और ग्लासगो कॉस्मिक ने यह मुकाबला 33 रन से अपने नाम कर लिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार