भारतीय टीम ने ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस सीरीज जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है और अब निगाहें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज पर होंगी।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो श्रेयस अय्यर नाबाद 29 और रविचंद्रन अश्विन नाबाद 42 रन बनाकर भारत के लिए मैच के हीरो रहे। इन दोनों के बीच 71 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई और यही मैच का टर्निंग पॉइंट भी थी। एक समय भारतीय टीम 74/7 पर नजर आ रही थी वो तो भला हो इस साझेदारी का वरना भारतीय टीम को शर्मनाक हार का भी सामना करना पड़ सकता था। 

Advertisement

अश्विन ने पारी के 47वें ओवर में 16 रन और अंत में चौका मारकर भारत को जीत दिलाई। इस दौरान अश्विन ने जैसे ही विजयी रन मारे उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। अश्विन के चेहरे पर जीत की खुशी और उनकी दहाड़ ये बताने के लिए काफी थी कि ये कितनी बड़ी जीत थी। इस दौरान ड्रेसिंग रूम में कोच राहुल द्रविड़, कप्तान केएल राहुल और विराट कोहली भी जीत का जश्न मनाते हुए देखे गए।

केेएल राहुल ने तो विजयी चौका लगने के बाद कोच राहुल द्रविड़ को गले तक लगा लिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर बांग्लादेश के लिए इस मैच की बात करें तो एक बार फिर से मेहदी हसन मिराज ने भारतीय फैंस की धड़कनें बढ़ाने का काम किया। मिराज ने पांच विकेट लेकर भारतीय टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया और लगभग वो अपनी टीम को वनडे सीरीज की ही तरह टेस्ट मैच भी जितवा ही गए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार