भारतीय टीम ने ढाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इस सीरीज जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम इंडिया के लिए इस जीत के नायक रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर रहे।

Advertisement

अश्विन ने ना सिर्फ दूसरी पारी में नाबाद 42 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि गेंदबाज़ी में भी उन्होंने 6 विकेट चटकाए जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया। इसके अलावा जब टीम इंडिया को 16 रन की दरकार थी तब अश्विन ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसे देखकर ना सिर्फ बांग्लादेशी खिलाड़ी बल्कि बांग्लादेशी फैंस भी निराश हो गए और पूरे बांग्लादेश में मातम पसर गया।

Advertisement

ये 47वें ओवर की पहली गेंद थी और मेहदी हसन मिराज ने गेंद को थोड़ा सा शॉर्ट डाला लेकिन अश्विन पहले ही गेंद की लेंग्थ को पढ़ चुके थे जिसके चलते उन्होंने छोटी गेंद पर एक हाथ से छ्क्का जड़ दिया। उनका ये छक्का देखकर ना सिर्फ बांग्लादेशी खिलाड़ी बल्कि फैंस भी टूट गए। इस छक्के के बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ 10 रन की दरकार थी और अश्विन ने बाकी की औपचारिकता भी इसी ओवर में पूरी कर दी।

अश्विन द्वारा लगाए गए इस एक हाथ के छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। टीम इंडिया की इस जीत के बाद अश्विन एक बार फिर से हीरो बन गए हैं लेकिन इस जीत की अहमियत की बात करें तो भारतीय टीम इस जीत के बाद अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के और करीब पहुंच चुकी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार